चुनाव प्रचार के दौरान फंसे सांसद राजा वड़िंग

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

नगर कौंसिल चुनाव के दौरान आचार संहिता तोड़ने के आरोप

राजा वड़िंग ने गिदड़बाहा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां जारी रखीं

इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला

नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष स्पष्ट करेगी : कांग्रेस

लुधियाना

लुधियाना से कांग्रेसी सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा में नगर कौंसिल के चुनाव के दौरान उन पर आचार संहिता तोड़ने के आरोप लगे हैं। जिस कारण चुनाव अधिकारी की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।

चुनाव प्रचार के नियमों के उल्लंघन का आरोप

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता और शाम 5 बजे प्रचार बंद होने के नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद राजा वड़िंग ने गिदड़बाहा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां जारी रखीं।

इस मामले में हमें अभी नहीं मिला नोटिस : टीम

हालांकि कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अलग रुख सामने आया है। राजा वड़िंग की टीम ने कहा कि उन्हें इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष स्पष्ट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *