होर्मुज संकट गहराया! खाड़ी क्षेत्र में फंसे 1500 जहाज

आज की ताजा खबर विदेश
Spread the love

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते होर्मुज संकट गहरा गया है। International Maritime Organization के महासचिव Arsenio Dominguez ने बताया कि होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंस गए। इन जहाजों पर लगभग 20 हजार नाविक मौजूद हैं, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन पर असर बढ़ता जा रहा है। उधर, सीजफायर के बावजूद अमेरिकी हमले के बाद ईरान भड़क उठा है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के मुताबिक ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें अमेरिकी सेना ने ईरानी छोटी नावों को तबाह कर दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच 30 दिन के अस्थायी समझौते पर बातचीत चल रही है। प्रस्ताव के तहत होर्मुज स्ट्रेट को खोलने और लड़ाई रोकने पर चर्चा हो रही है, जबकि स्थायी समझौते के लिए अलग वार्ता जारी रहेगी।

बगैर हिचकिचाहट के जवाब देंगे

ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया। तेहरान ने बिना हिचकिचाहट के जवाब देने की चेतावनी दी है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

मध्य-पूर्व में बढ़ गया है तनाव

मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। इजराइल ने दावा किया है कि उसने बेरूत में हमले कर हिजबुल्लाह के कई बड़े कमांडरों को मार गिराया, जबकि जवाब में हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।

मिसाइल-ड्रोन खतरे का अलर्ट

इसी दौरान UAE में भी मिसाइल और ड्रोन खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। UAE की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *