11 मई को 10वीं कक्षा जबकि 13 मई को 12वीं कक्षा का रिजल्ट होगा घोषित
छात्रों में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव को देखते बोर्ड ने अहम पहल की है
अभिभावकों की सहायता के लिए टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन की शुरू
हर परिणाम नया अवसर देता है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में निराश न हों
पंजाब डेस्क
पंजाब के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Punjab School Education Board (PSEB) ने बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं कक्षा का रिजल्ट 11 मई 2026 को जबकि 12वीं कक्षा का रिजल्ट 13 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।
टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन की शुरू
रिजल्ट को लेकर छात्रों में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव को देखते हुए बोर्ड ने एक अहम पहल की है। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहायता के लिए टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की गई है, जहां विशेषज्ञ साइकोलॉजिस्ट छात्रों को परामर्श देंगे और उनकी परेशानियों को दूर करने में मदद करेंगे।
किसी परिस्थिति में निराश होने की जरूरत नहीं
परीक्षा परिणाम जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि नए अवसरों की शुरुआत हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच बनाए रखने, आत्मविश्वास रखने और निरंतर मेहनत करने की सलाह दी गई है। साथ ही PSEB ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हर परिणाम आगे बढ़ने का एक नया मौका देता है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में निराश होने की जरूरत नहीं है।


