जालंधर में महिला भाजपा का प्रदर्शन

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

भाजपा नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं की तरफ से आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हाथों में तख्तियां-मैं आतंकवादी के घर नहीं रुकता, मैं आतंकवादी नहीं, मैं केजरीवाल नहीं हूं

डीजीपी कहते हैं धमाके के पीछे ISI का लिंक, जबकि सीएम कहते हैं यह बीजेपी ने करवाया है

5 राज्यों में आए चुनाव नतीजों के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ऐसे बयान दे रहे

जालंधर

महानगर के श्रीराम चौक पर भाजपा नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। भाजपा नेताओं की तरफ से यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान को लेकर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जालंधर और अमृतसर का ब्लास्ट भाजपा की साजिश हो सकती है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई है, जिस पर लिखा है कि मैं आतंकवादी के घर नहीं रुकता, मैं आतंकवादी नहीं हूं, मैं केजरीवाल नहीं हूं। वहीं सीएम मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

सीएम-डीजीपी के बयान अलग-अलग : मनोरंजन कालिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि एक तरफ पंजाब के डीजीपी कहते हैं कि जालंधर में हुए धमाके के पीछे ISI का लिंक है। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो यह बीजेपी ने करवाया है। क्या सीएम ने इस मामले पर डीजीपी से कोई बात नहीं की। क्योंकि वे कुछ और कह रहे हैं और सीएम कुछ और। इसका मतलब है कि दोनों में से कोई एक ठीक है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ केस दर्ज किया जाए

आगे कहा कि अगर पुलिस को लगता है कि सीएम ठीक हैं तो हमारे ऊपर केस दर्ज करो, क्योंकि हम गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं। अगर नहीं तो पंजाब के मुख्यमंत्री के ऊपर FIR दर्ज करवाई जाए। क्योंकि जब विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब में आए 50 बम को लेकर बात कही थी तब उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। जब विपक्षी नेता पर हो सकती है तो पंजाब के मुख्यमंत्री पर क्यों नहीं।

BJP की साजिश का सीएम का बयान निंदनीय : सुशील रिंकू

वहीं पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि 5 राज्यों में आए चुनाव नतीजों के कारण आम आदमी पार्टी बौखला गई है। जिस कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐसे बयान दे रहे हैं जोकि बेहद ही निदंनीय है। मुख्यमंत्री को पहले अपनी पुलिस के साथ इस मामले पर रिव्यू कर लेना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *