अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

श्रद्धालुओं से भरी एक वॉल्वो बस आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई

शुरुआती जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार मानी जा रही

बड़ा हादसा राजपुरा के नजदीक पतारसी कलां गांव के पास हुआ

टक्कर इतनी जोरदार थी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पंजाब डेस्क

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक वॉल्वो बस आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। इनमें छह श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें चंडीगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजपुरा पतारसी कलां गांव के पास हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा राजपुरा के नजदीक पतारसी कलां गांव के पास हुआ। मृतक ड्राइवर की पहचान फिरोजपुर निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 42 श्रद्धालु सवार थे, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जा रहे थे। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी, थाना प्रभारी और थाना मूलेपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *