कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर छापामारी

दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की

कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमाई

मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई

चंडीगढ़।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास समेत दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापामारी की। बताया जा रहा है कि सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर ईडी अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। बता दे कि कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात रहे। बताया जा रहा है कि टीम ने लंबे समय तक दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। वहीं ईडी की इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है।

महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। जांच एजेंसी को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी खरीद बिलों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इनपुट मिले हैं। मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है।

दूसरी बार फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला

इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी। वहीं इस रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा-‘आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला।’

अनैतिक गठबंधन खत्म करेगा पंजाब

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *