आम आदमी पार्टी ने फूंका भाजपा का पुतला, ईडी व सीबीआई का गलत इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

लोकतंत्र और सच्चाई की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी आप, केंद्र की धक्केशाही के आगे नहीं झुकेगी ‘आप’

जालंधर, आम आदमी पार्टी ने आज जालंधर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जिला प्रधान अमृतपाल सिंह की अगुवाई में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग कर लोकतंत्र का गला घोंटने के आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा व ईडी के खिलाफ नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका गया। नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र और सच्चाई की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और केंद्र सरकार की धक्केशाही के आगे कभी झुकेगी नहीं।

भाजपा के दवाब में नहीं आएगी आम आदमी पार्टी- भगत

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई विपक्षी दल भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है तो ED, CBI और अन्य एजेंसियों को उसके पीछे लगा दिया जाता है। मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी न तो किसी दबाव में आएगी और न ही जनता की आवाज को दबने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा तानाशाही के खिलाफ खड़ी रही है और आज भी पंजाब के लोग केंद्र की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाजपा कर रही सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल – अमृतपाल

जिला प्रधान अमृतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आम आदमी पार्टी की लड़ाई नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए डर का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन ‘आप’ का एक-एक कार्यकर्ता जनता के अधिकारों के लिए डटकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए एजेंसियों का सहारा लेगी तो जनता इसका जवाब आने वाले समय में देगी।

बदले की राजनीति हो रही – मान

विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और आम वर्ग के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में डर और बदले की राजनीति की जा रही है जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा सच्चाई और जनहित की राजनीति करती आई है और आगे भी जनता की आवाज बनकर लड़ती रहेगी।

धरने में मौजूद रहे आप नेता व कार्यकर्ता

इस प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, लोकसभा इंचार्ज जालंधर रमणीक सिंह रंधावा, मेयर वनीत धीर, प्रदीप दुग्गल प्रधान जालंधर देहाती, विधायक बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, हलका इंचार्ज जालंधर सेंट्रल नितिन कोहली, तरनदीप सिंह दोआबा मीडिया इंचार्ज, हलका इंचार्ज कैंट राजविंदर कौर थियाड़ा, आत्म प्रकाश सिंह दोआबा मीडिया सचिव, संजीव भगत मीडिया इंचार्ज जालंधर शहरी, हरचरण सिंह संधू, सुभाष भगत, विजय भाटिया, डॉ. अमित, गुरनाम सिंह, चेयरमैन मंगल सिंह बासी, चेयरमैन बाहरी सलमानी, पिंदर पंडोरी हलका इंचार्ज शाहकोट, प्रेम कुमार इंचार्ज फिल्लौर, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, काउंसलर मुकेश सेठी, राज कुमार राजू, अयूब दुग्गल, दीपक शारदा, मनमोहन राजू, राजेश ठाकुर, डॉ. मुनीश, रोमी वधवा, कृष्णा ग्रेवाल दोआबा इंचार्ज महिला विंग, शोभा भगत, वरुण सज्जन समेत विभिन्न विंगों के प्रधान, यूथ विंग, महिला विंग, किसान विंग के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *