जालंधर में फाटक क्रास करते समय हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

जब हादसा हुआ तो फाटक बंद था और दूसरी तरफ से चंडीगढ़-अमृतसर ट्रेन आ रही थी

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर शव ट्रैक से हटाया व सिविल अस्पताल पहुंचाया

महिला कहां रहती है व कहां की रहने वाली थी इसे लेकर पूछताछ कर रहे जांच अधिकारी

जीआरपी ने बताया कि ये घटना एक्सीडेंट है या फिर सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रहे

जालंधर :

जालंधर में कैंट रेलवे स्टेशन के समीप दकोहा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। महिल प्रवासी है और बच्चे के साथ ट्रैक क्रास कर रही थी। जब हादसा हुआ तो फाटक बंद था और दूसरी तरफ से चंडीगढ़-अमृतसर ट्रेन आ रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव ट्रैक से हटाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया।

महिला की मौके पर ही मौत हो गई

ट्रेन फाटक के पास ही थी कि महिला ने ट्रैक क्रास करना शुरू कर दिया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई जबकि बच्चा बच गया। लोगों ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बच्चा घबराया हुआ है। पुलिस का कहना है कि महिला कहां रहती है और कहां की रहने वाली थी इसे लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

एक्सीडेंट है या सुसाइड, जांच जारी

घटना के बाद पहुंची जीआरपी ने बताया कि ये घटना एक्सीडेंट है या फिर सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रहे हैं। देर रात (10 मई) 9 बजे के करीब हादसा होने से परिजनों का पता लगाने में दिक्कत आ रही है। महिला का कोई रिश्तेदार अभी सामने नहीं आया है। फाटक पर मौजूद लोगों के अनुसार महिला बच्चे के साथ ही आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *