कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था
अगस्त 2024 से जून 2026 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद
नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रि परिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से इसकी जानकारी दी गई। हालांकि इस्तीफे के पीछे की वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है।
जून 2026 तक मध्य प्रदेश से सांसद रहे
जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। भाजपा ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया, उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया। कुरियन अगस्त 2024 से जून 2026 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे। वे केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और पार्टी की स्थापना के शुरुआती दौर से जुड़े हुए हैं।
जॉर्ज कुरियन पेशे से वकील भी रह चुके हैं
मोदी सरकार 3.0 में उन्हें जून 2024 में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। उनके पास अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी। जॉर्ज कुरियन पेशे से वकील भी रह चुके हैं और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत की है।


