घायल महिला की पहचान रजनी के तौर पर हुई है
पड़ोसी ने बच्चों की लड़ाई में उन पर हमला किया
पीड़िता ने कहा घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद
परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की
जालंधर :
जालंधर की नूरपुर कॉलोनी में बच्चों के झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान एक ईंट महिला के सिर में लगी, जिससे वह घायल हो गई। उसे सिर में चार टांके लगे हैं। घटना रविवार देर रात 10 बजे के करीब की है। सिविल अस्पातल में उपचाराधीन रजनी ने बताया कि वह अपने बच्चों को डांट रही थी। दूसरे पक्ष ने ईंटों से हमला कर दिया, जिससे सिर पर ईंट लग गई।
सरकारी सीवरेज को बंद कर दिया
वहीं पीड़िता की बेटी ने बताया कि बच्चों की लड़ाई से विवाद शुरू हुआ। पानी को लेकर हमेशा विवाद होता था, लेकिन देर रात दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इसके साथ ही सरकारी सीवरेज को बंद कर दिया। पीड़िता ने कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ईंट लगने के चलते जख्मी हुई रजनी सिविल अस्पताल पहुंची और इलाज करवाया।
सरपंच को बताकर शिकायत दी
रजनी ने बताया कि घटना के बाद सरपंच को सूचना दी। घटना में सिर पर ईंट लगने से 4 टांके लगे हैं। पड़ोसियों ने छत से ईंटों से हमला किया। पीड़िता के अनुसार एक साल से उनके बीच पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर विवाद चल रहा है। घटना की शिकायत थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
दोबारा भी कर सकते हैं हमला
पीड़िता ने कहा कि पड़ोसियों ने बच्चों की लड़ाई में उन पर हमला किया है। रजनी ने सिविल अस्पताल में पड़ोसियों पर आरोप लगाया कि वे लोग अभी शांत नहीं हुए हैं और दोबारा उन पर हमला कर सकते हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे और उनकी जान-माल की सुरक्षा करे।


