प्रदर्शनकारियों का आरोप-आप पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर विश्वासघात किया
जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने “पार्टी के गद्दार” और “पंजाब के गद्दार” जैसे नारे लगाए
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर काले रंग का स्प्रे पेंट भी किया गया है
जालंधर।
आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद आप कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है जिसके चलते उनके घर की दीवारों के बाहर गद्दार लिख दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) के गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने सांसदों के घरों और संपत्तियों के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और दीवारों पर पंजाब के गद्दार लिख दिया। जालंधर (Jalandhar) में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए उनके आवास की दीवारों पर गद्दार लिख दिया।
LPU के बाहर विरोध प्रदर्शन
वहीं लुधियाना में आम आदमी को छोड़कर भाजपा में गए सांसद राजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की दीवार पर ‘पंजाब के गद्दार’ लिखा गया। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब दे गद्दार’ जैसे नारे लगाए।
“पार्टी के गद्दार” और “पंजाब के गद्दार” जैसे नारे लगाए
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में शामिल होकर विश्वासघात किया है। LPU और हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए। आप कार्यकर्ताओं ने “पार्टी के गद्दार” और “पंजाब के गद्दार” जैसे नारे लगाए। एलपीयू के बाहर लगे पोस्टरों पर काले रंग का स्प्रे पेंट भी किया गया। इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य और एलपीयू के मालिक अशोक मित्तल का पुतला जलाया गया।


