घटनास्थल में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है
पुलिस को 28 अप्रैल को अस्पताल से सूचना मिली थी
पीड़िता ने 5-6 व्यक्तियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए
साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती कार में ले गए थे
जालंधर :
लड़की का अपहरण करके कार में दुष्कर्म करने के मामले में थाना 8 की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गोइंदवाल साहिब, करण मेहरा निवासी बलदेव नगर और अर्जुन निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना स्थल में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।
पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची
थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक लड़की का कुछ युवकों ने गाड़ी में अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने जग्गा नामक व्यक्ति सहित 5 से 6 व्यक्तियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए।
साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया
पीड़िता ने आरोप लगाए है कि जगजीत ने साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती कार में ले गए, जहां कार में सभी आरोपियों से उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों ने जगजीत के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


