तरसेम टाक ने प्रधान पद के लिए भरा नामांकन, रतन दुआ कल करेंगे
अधिकतर नए चेहरे में होगा मुकाबला, महिला की बढ़ेगी भागीदारी
जालंधर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के 2026-27 चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो चुके हैं। बुधवार को नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के लिए तरसेम सिंह टांक के अलावा विभिन्न पदों पर 19 उम्मीदवारों ने पेपर दाखिल कराए। डीबीए के दफ्तर में एडवोकेट-कम-रिटर्निंग अफसर्स बलविंदर जीत सिंह लक्की, संजीव बांसल, सतनाम सिंह हुंदल, राजीव कोहली, तेजिंदर धालीवाल, ओपी कंगनीवाल, मधु रचना और गुरबचन सिंह गगनेजा की टीम ने इन उम्मीदवारों के नामांकन पेपर दाखिल कराए। बता दें कि चुनाव 11 तारीख को होंगे।
कल नामांकन का आखिरी दिन
उम्मीदवारों के पास नामांकन के लिए अभी कल का दिन बाकी है। आखिरी दिन दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। इसके बाद 5 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पेपरों की जांच होगी और इसी दिन नामांकन पेपर दोपहर 2 से 3 बजे तक वापिस लिए जा सकेंगे। इसके अलावा 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक 3373 वोटर्स मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
प्रधान – तरसेम सिंह टाक
सीनियर वाइस प्रेजीडेंट – कुणाल गोयल व सन्नी कुमार
जूनियर वाइस प्रेजीडेंट – हरमनप्रीत सिंह जोहल व रोबिन सेठी
वाइस प्रेजीडेंट (महिला) – छाया खुल्लर व सुदेश कुमारी
सेक्रेटरी – अमरिंदर सिंह थिंद
ज्वाइंट सेक्रेटरी – धीरज कुमार भगत
असिस्टेंट सेक्रेटरी – रवीना सेठी
एग्जीक्यूटिव मेंबर्स – अनु सोढी, अपूर्वा बख्शी, ऐरिक कुमार, अश्वनी दादरा, बलविंदर कौर, मानवी उप्पल, मोहित सेपला, नवनीत कौर, रोहन कांत और तेजिंदर सिंह

महिलाओं को भागीदारी देना अच्छा फैसलाः आर.के. भल्ला
डीबीए के पूर्व प्रधान और सीनियर एडवोकेट राज कुमार भल्ला ने कहा कि इस बार का चुनाव रोचक होगा। सुप्रीम कोर्ट ने डीबीए चुनाव में महिला वकीलों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जो कदम उठाया है वह बहुत अच्छा फैसला है। जिसके तहत महिला वकीलों के लिए वाइस प्रेजीडेंट और असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद आरक्षित करने के अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स में 30 फीसदी महिलाओं के पद आरक्षित किए हैं। नए चेहरों को मौका मिलना जरूरी है। क्योंकि हर चीज में बदलाव हो रहा है और नए लोग नई सोच के साथ आगे आने चाहिए।
काहलों और ढिल्लों बने चुनाव ऑब्जर्वर
डीबीए चुनावों के लिए बार काउंसिल की चुनाव कमेटी ने एडवोकेट गुरजीत सिंह कहलों और एडवोकेट परमिंदर सिंह ढिल्लों को इलेक्शन ऑब्ज़र्वर बनाया है। एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने कहा कि उनका मकसद इन चुनावों को ट्रांसपेरेंट और शांतिपूर्ण तरीके से करवाना है। दोनों इलेक्शन ऑब्ज़र्वर इन चुनावों पर कड़ी नज़र रखेंगे ताकि कोई भी इन चुनावों में किसी भी तरह से माहौल खराब करने की कोशिश न करे। हमेशा की तरह ये चुनाव भी शांतिपूर्ण, ट्रांसपेरेंट और फेयर तरीके से हो सकें।
सीधे मुकाबले ने बढ़ाई सरगर्मियां
नामांकन से पहले ही जालंधर की कानूनी बिरादरी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खास तौर पर उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर होने वाले सीधे मुकाबले और कार्यकारी सदस्यों के चुनाव को लेकर वकीलों के बीच चर्चा तेज हो गई है। उम्मीदवार लगातार अपने साथी वकीलों से मुलाकात कर समर्थन और वोट की अपील कर रहे हैं।
मधु बाला शर्मा ने मांगा सहयोग व समर्थन
इसी क्रम में अधिवक्ता मधु बाला शर्मा भी साथी वकीलों से मुलाकात कर उनके सहयोग और समर्थन की मांग करती नजर आईं। इस दौरान ADVOCATE रोबिन बुद्धीराजा, ADVOCATE नीरज मेहता, ADVOCATE अंशुल खेरा, ADVOCATE परमजीत सिंह, ADVOCATE प्रभजोत सिंह, ADVOCATE मनिंदर सिंह और ADVOCATE अंजना ने उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।



