बिहार में रातों-रात अरबपति बना युवक

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

पहले तो उसे लगा कि यह कोई बैंकिंग सिस्टम का एरर है

शाम को भी बैंक अकाउंट में उतनी ही रकम दिखाई दी

बैंकिंग एरर की आशंका से एक रुपया भी नहीं निकाला

अब तक 6 से 7 लाख रुपये तक का ही लेन-देन हुआ है

बिहार

बिहार में रातों-रात एक युवक अरबपति बन गया। बैंक में 2 अरब 94 करोड़ 80 लाख रुपए की रकम देखकर उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसके बैंक अकाउंट में इतने रुपए कहां से आ गए। पहले तो उसे लगा कि यह कोई बैंकिंग सिस्टम का एरर है पर जब उसने शाम को भी बैंक अकाउंट चैक किया तो उस समय भी उतनी ही रकम दिखाई दी।

5 साल पुराना है विकास का अकाउंट

जानकारी के मुताबिक यह मामला गया जिले के मस्तपुरा गांव का है। जहां प्लंबर का काम करने वाले विकास कुमार के बैंक अकाउंट में अचानक 2 अरब 94 करोड़ 80 लाख रुपए आ गए। विकास ने बताया- ‘मेरा जियो पेमेंट्स बैंक में पिछले 5 साल से खाता है। युवक ने बताया कि किसी संभावित बैंकिंग एरर या तकनीकी गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए उसने खाते से एक रुपया भी नहीं निकाला।

खाते से 6 से 7 लाख तक का लेन देन

दो दिन पहले मैंने एप के जरिए अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो 2,94,80,00,000 रुपये दिखाई दे रहे थे। मुझे लगा कोई टेक्निकल एरर है, लेकिन गुरुवार शाम दोबारा बैलेंस चेक किया तो पहले जितने ही रुपये दिखाई दिए। विकास कुमार के मुताबिक, उसके खाते से ये रकम आने से पहले तक ज्यादा से ज्यादा 6 से 7 लाख रुपये तक का ही लेन-देन हुआ है। ऐसे में खाते में सैकड़ों करोड़ रुपये दिखने से वह खुद हैरान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *