नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति काबू

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

हीरो स्प्लेंडर बाइक (पीबी05 यू 9776) भी जब्त किया है

टीम के द्वारा सूचना के आधार पर हेरोइन की बरामदगी

गांव हबीब रोड पर ओम उर्फ ओमी को हिरासत में लिया

2 किलो आई.सी.ई. ड्रग तथा .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल

चंडीगढ़/फिरोजपुर।

फिरोजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग खुफिया अभियानों के तहत नशा तस्करी गतिविधियों में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को 10.125 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान ओम उर्फ ओमी (23) निवासी गांव लेली वाला (फिरोजपुर), अनीकेत कुमार (22) और सुमित (23) दोनों निवासी शांति नगर (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने हीरो स्प्लेंडर बाइक (पीबी05 यू 9776) भी जब्त किया है।

हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व वाली टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खाई फेमे के से गांव हबीब के रोड पर एक ईंट-भट्ठे के पास ओम उर्फ ओमी को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.125 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की।

तस्करी केस में अगली जांच जारी

थाना आरिफ के एसएचओ इंस्पेक्टर बलराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने पुख्ता सूचना पर सिंथेटिक ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के आरोपियों अनिकेत कुमार और सुमित कुमार को हिरासत में लिया और 2 किलो आई.सी.ई. ड्रग तथा एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल बरामद की। दो अलग-अलग मामले एफआईआर नंबर 183 थाना सदर फिरोजपुर में तथा एफआईआर नंबर 62 थाना आरिफ में दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *