मुख्यमंत्री मान द्वारा ट्वीटर पर किया गया इस बात का ऐलान
21 जून को NEET का पेपर है, पंजाब सरकार ने लिया निर्णय
NEET की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा
आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी
चंडीगढ़।
पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। NEET परीक्षार्थियों को फ्री बस सुविधा देने का फैसला किया गया है। इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री मान द्वारा ट्वीटर पर किया गया है। ’21 जून को NEET का पेपर है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है।
20, 21 और 22 जून को होगी छूट
सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘कई गरीब बच्चे NEET का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब अरविंद केजरीवाल ने NEET के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की।’ उन्होंने आगे लिखा कि 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी।’


