जालंधर में विवादों में घिरे ओलंपिक Hockey player मनदीप सिंह के पिता

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

एक बच्चे का बाजू पकड़कर उससे बहस और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे

वहां बच्चों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया

वीडियो में दिखाई दे रहा बच्चों को स्टेडियम से बाहर निकालने की कोशिश की

हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई

जालंधर :

भारतीय हॉकी व ओलंपिक खिलाड़ी Mandeep Singh के पिता एक विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मामला KP Stadium का बताया जा रहा है, जहां बच्चों के साथ कथित हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मनदीप सिंह के पिता एक बच्चे का बाजू पकड़कर उससे बहस और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डाल दिया वीडियो

आरोप है कि उन्होंने एक बच्चे से मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद बच्चों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि बच्चों को स्टेडियम से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *