जालंधर में मिली डेड बॉडी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

लाश को सड़क से उठाने के लिए जेसीबी को बुलाया

युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई, जांच जारी

लाश के पास मिली बाइक नंबर पीबी-08-FS 3587 है

कत्ल और एक्सीडेंट दोनों एंगल से देख रही है पुलिस

जालंधर :

जालंधर के गदईपुर में मुर्गी फार्म के पास एक युवक की डेड बॉडी मिली है। डेडबॉडी के पास ही युवक की बाइक मिली जिसका नंबर पीबी-08-FS 3587 है। बाइक पर शिवसेना के सिंबल तीर का निशान बना है। वहीं सूचना मिलते ही थाना-8 पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और लाश को सड़क से उठाने के लिए जेसीबी को बुलाया। पुलिस मुलाजिमों को का कहना है कि युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अभी जांच की जा रही है।

दोनों एंगल से देख रही पुलिस

पुलिस अभी डेडबॉडी मिलने के मामले को कत्ल और एक्सीडेंट दोनों एंगल से देख रही है। राहगीर विशाल गिरी ने बताया कि डेडबॉडी देख मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस लोगों से लाश की पहचान करवा रही है। पुलिस का कहना है कि लाश को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा रहा है। परिजनों या जान पहचान वालों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

खाली प्लाट में गिरी थी बाइक

स्थानीय युवक विनोद ने बताया कि युवक प्रवासी लग रहा है। वो यहीं आस-पास में किसी के पास काम करता था। पुलिस ने उसके मालिक को भी मौके पर बुलाया है। पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है जिस खाली प्लाट में युवक का शव मिला वो सड़क से करीब 6 से 7 फीट गहरा है। यहीं पर युवक की बाइक गिरी थी और साथ में ही औंधे मुंह युवक गिरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *