चंडीगढ़ के कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में स्थित डॉक्टर अंबेडकर कॉलेज को मिली धमकी

शहर में हड़कंप, कंट्रोल रूम को मिले मैसेज के बाद पुलिस भी तुरंत अलर्ट

शुरुआती जांच में धमकी झूठ, हर पहलू की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां

अब साइबर सेल तकनीकी माध्यमों से मैसेज के स्रोत का पता लगाने जुटी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉक्टर अंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को मिले मैसेज के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और कॉलेज परिसर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शुरुआती जांच में धमकी को झूठा माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को घेरकर गहन तलाशी ली गई।

छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला

एहतियात के तौर पर कॉलेज में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आने-जाने वालों की जांच की गई। धमकी भरे मैसेज की जांच अब साइबर सेल को सौंपी गई है, जो तकनीकी माध्यमों से मैसेज के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सर्च के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि ज्यादातर मामलों में कोई खतरा सामने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *