पंजाब में लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर किए सवाल खड़े
धमकी विदेशी नंबर से व्हाट्सएप के जरिए भेजी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट
भेजे गए इस मैसेज में लिखा है, “कुछ और दिन जियो, ट्रेलर जल्द आ रहा है”
पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय, सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है
अमृतसर।
पंजाब में लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार यह धमकी एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
सूत्रों के मुताबिक, मजीठिया को भेजे गए मैसेज में लिखा है, “कुछ और दिन जियो, ट्रेलर जल्द आ रहा है।” यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी इसी तरह के विदेशी नंबर से उन्हें धमकियां दी जा चुकी हैं, जिससे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
सुरक्षा को लेकर बढ़ रही चिंता
लगातार मिल रही धमकियों के बीच पंजाब में नेताओं और कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों का पता लगाकर जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।


