पंजाब निकाय चुनाव 2026 : 8 नगर निगमों समेत 95 स्थानीय निकायों के लिए वोटिंग जारी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

इस बार चुनाव में EVM की बजाय बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार कुल 7,555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित, शराब बिक्री पर भी रोक लगाई गई

आयोग ने मतदाताओं से मोबाइल घर पर छोड़कर आने की अपील की है

पंजाब डेस्क

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए ……. प्रतिशत मतदान हुआ है। बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली नगर निगमों में सुबह 8 बजे शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रही। इस बार चुनाव में EVM की बजाय बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि करीब 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे राज्य में आज सरकारी अवकाश घोषित किया गया है और शराब बिक्री पर भी रोक लगाई गई है।

9 चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया

चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों के अंदर 9 चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोबाइल भी), पानी की बोतल, स्याही, चाकू, पेचकस, हथियार, कैमरा, माचिस और लाइटर शामिल हैं। आयोग ने मतदाताओं से मोबाइल घर पर छोड़कर आने की अपील की है।

संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ

राज्यभर में कुल 3,977 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 740 बूथ संवेदनशील और 274 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। हर बूथ पर 5 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 35 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

हर पोलिंग बूथ की CCTV से निगरानी

हाईकोर्ट के आदेश पर सभी पोलिंग बूथों के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग कम से कम एक साल तक सुरक्षित रखी जाएगी। मतदान खत्म होने के बाद DVR को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित डिप्टी कमिश्नर की होगी।

मैदान में सबसे ज्यादा AAP प्रत्याशी

राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) के सबसे अधिक 1801 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के 1550, भाजपा के 1316, शिरोमणि अकाली दल के 1251, बसपा के 96, जबकि 1528 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

अबोहर और जगराओं पर लंबी कतारें

अबोहर और जगराओं समेत कई इलाकों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *