जालंधर, शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुखमिंदर सिंह राजपाल ने उत्तर प्रदेश मथुरा के वृंदावन में नाव पलटने से हुए भयानक हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई है। राजपाल ने कहा कि यह उन परिवारों के लिए बहुत दुख की बात है, जिन्होंने अपनों को खो दिया है।
उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारों को यह दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना की। राजपाल ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल दुखी परिवारों के दुख में शामिल है।

