डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
फिलहाल आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया
वहीं आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है
जांच कर रही पुलिस, बाद में सब कुछ सामने आ पाएगा
कपूरथला
कपूरथला में सुबह-सुबह फ्रूट मंडी में आग लग गई। जिस कारण 7 दुकानें जलकर खाक हो गई और लाखों रुपए का नुकसान भी हो गया। आग को काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस टीम भी अपनी जांच कर रही है।
सुबह करीब 5 बजे फ्रूट मार्किट में आग
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे फ्रूट मार्किट में आग लगी थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 10 सदस्यीय टीम ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है।
आग के कारण 7 दुकानें जलकर खाक
उन्होंने आगे बताया कि काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मंडी की सात दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जांच के बाद ही सब कुछ सामने आ पाएगा।


