Arvind Kejriwal ने NEET पेपर लीक पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

सवाल उठाया कि क्या केवल दोबारा परीक्षा कराना ही न्याय है

देश में शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है

ऐसी घटनाओं के कारण कई छात्र मानसिक दबाव में आ चुके हैं

परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए 3 लाख रुपये का कर्ज लिया था

नई दिल्ली

NEET पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। पेपर लीक की वजह से एक छात्रा द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने की एक घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या केवल दोबारा परीक्षा कराना ही न्याय है। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा जमाए बैठे शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

पेपर लीक की वजह से एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पेपर लीक की वजह से एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए 3 लाख रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन NEET पेपर लीक से वह इतनी निराश हो गई कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मम्मी-पापा, मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है”

अपने सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा, “मम्मी-पापा, मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है।” AAP प्रमुख ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कई छात्र मानसिक दबाव में आ चुके हैं और अनेक बच्चों ने अपनी जान गंवाई है।

राजनीतिक बहस का केंद्र NEET पेपर लीक का मुद्दा

उन्होंने सरकार से पूछा कि इन बच्चों की मौत का न्याय आखिर कब मिलेगा और शिक्षा माफिया पर निर्णायक कार्रवाई कब की जाएगी। NEET पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है, जहां विपक्ष सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *