इंग्लैंड में सिख नौजवान को उम्रकैद की सजा

आज की ताजा खबर पंजाब विदेश
Spread the love

पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया है

उन पर आरोप है कि इसे छिपाने में मदद की थी

घटना ने सिख भाईचारे को झकझोर कर रखा है

घटना के बाद सबूतों को मिटाने का भी केस दर्ज

पंजाब डेस्क

इंग्लैंड में सिख नौजवान को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी की पहचान 18 साल के विक्रम डोगवा के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी मां को भी गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि इसे छिपाने में उन्होंने मदद की थी। इस घटना ने इंग्लैंड में रह रहे सिख भाईचारे को झकझोर कर रख दिया है।

श्री साहिब से किया गया था हमला

विक्रम ने 18 साल के स्टूडेंट हेनरी नोवाक की श्री साहिब से मार-मार कर हत्या की थी। विक्रम के पास 21 सेंटीमीटर की श्री साहिब थी, जिससे उसने हेनरी की छाती, पीठ और पैरों में 5 बार वार किए। हेनरी ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की और अपने फोन से वीडियो भी बनाई।

नस्लीय टिप्पणी का लगाया आरोप

इस मामले में कोर्ट में आरोपी विक्रम डिगवा ने आरोप लगाया था कि उस पर नस्लीय टिप्पणी की गई है, लेकिन पुलिस जांच में ये साबित नहीं हो पाया। पुलिस ने घटना के बाद सबूतों को मिटाने का भी केस दर्ज किया। 18 साल के विक्रम को कम से कम 21 साल जेल में बिताने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *