जालंधर में ED की बड़ी कार्रवाई

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पंजाब के विभिन्न शहरों में भी ईडी द्वारा एक साथ कार्रवाई की गई है

पुलिस या ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की

मेयर विनीत धीर की टीम ने कहा कि ED की कोई छापेमारी नहीं हुई

टीम ने कहा, मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह गलत और अफवाह

जालंधर

जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची और घर में मौजूद दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पंजाब के विभिन्न शहरों में भी ईडी द्वारा एक साथ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कुछ मीडिया चैनलों में यह दावा किया गया कि जालंधर के मेयर विनीत धीर के घर पर भी ED की रेड हुई है।

मीडिया में खबरें गलत और अफवाह

हालांकि, संबंधित व्यापारी और सीए की पहचान को लेकर फिलहाल पुलिस या ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं, इन खबरों के सामने आने के बाद मेयर विनीत धीर की टीम ने बयान जारी कर कहा कि उनके घर पर ED की कोई छापेमारी नहीं हुई है। टीम ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह गलत और अफवाह हैं। मेयर विनीत धीर से जुड़ी छापेमारी की खबरों की किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।

गोपनीय तरीके से अंजाम दी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई, जिसकी भनक स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को पहले से नहीं लगने दी गई। जानकारी यह भी सामने आई है कि जालंधर के दो नेताओं के घरों पर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना है। छापेमारी की खबर के बाद कारोबारियों और व्यापारिक वर्ग में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी जालंधर में कार्रवाई कर चुकी है। फिलहाल अधिकृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *