अमृतसर में बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोलियां

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकले तो हमलावर हो चुके थे फरार

पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है

क्षेत्र में फिरौती के लिए धमकी भरे फोन व फायरिंग की घटनाएं बढ़ रही

नगर परिषद चुनावों में भी कई उम्मीदवारों को मिल चुकी हैं धमकियां

अमृतसर

अमृतसर के जंडियाला गुरु में अज्ञात हमलावरों ने एक घर पर फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घर के मालिक कुलवंत सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकले तो हमलावर फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में फिरौती के लिए धमकी भरे फोन और फायरिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी भी नहीं

पीड़ित कुलवंत सिंह ने बताया कि घटना के समय वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे गोलियों की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो देखा कि हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

लोगों को आ रहे हैं फिरौती के कॉल

लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले कुछ समय से फिरौती मांगने के लिए लगातार फोन कॉल आ रहे हैं। उनका कहना है कि पैसे न देने वालों के घरों और दुकानों पर फायरिंग की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा नगर परिषद चुनावों के दौरान कई उम्मीदवारों और उनके परिवारों को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल मिलने की शिकायतें भी मिली थीं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *