वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई

आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही

अज्ञात वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए

BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

लुधियाना

लुधियाना के साहनेवाल में वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर नरेंद्र कुमार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि उनके बुआ के बेटे नरेंद्र कुमार (46),निजी कंपनी में नौकरी करते थे जो देहरादून के आदर्श नगर हरिद्वार रोड के रहने वाले थे, अपनी पत्नी रितेश, बेटे यश कुमार और बेटी रिया कुमारी के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे।

हादसे का शिकार हुई ऑल्टो कार

जानकारी के अनुसार, 16 जून की सुबह करीब 4:30 बजे जब परिवार की कार साहनेवाल स्थित गुरुद्वारा रेरू साहिब के सामने पहुंची, तभी आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही ऑल्टो कार वाहन से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई। थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *