कोहली ने किया प्रेस क्लब का दौरा, कहा- बढ़ते अपराधों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

शहर के विकास के लिए करते रहेंगे कोशिश

जालंधर, आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज नितिन कोहली ने आज पंजाब प्रेस क्लब का दौरा किया। पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के प्रेसिडेंट जसप्रीत सिंह सैनी, राजेश थापा, परमजीत सिंह रंगपुरी, राजेश योगी, सुक्रांत सफारी, मदन भारद्वाज और जितेंद्र पाल सिंह ने नितिन कोहली का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कोहली ने कहा कि मैंने हमेशा जालंधर शहर के विकास के लिए कोशिश की है और अब भी खेल, सड़कें, सफाई और विकास के प्रोजेक्ट युद्ध स्तर पर लागू किए जा रहे हैं, जिसके नतीजे जल्द ही दिखेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जालंधर में बढ़ते अपराधों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने एक बड़ा प्लान बनाया है। इस मौके पर उन्होंने पत्रकार समुदाय, प्रेस क्लब की ज़रूरतों और कामों पर चर्चा की। इस मौके पर नितिन कोहली को प्रेस क्लब ने खास तौर पर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *