लखनऊ हादसे में 15 की मौ’त, योगी सरकार ने 4 अफसर किए सस्पेंड, चार गिरफ्तार

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी

LDA ने 15 दिन में मांगा जवाब, फिर चलेगा बिल्डिंग पर बुलडोजर

लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। वहीं इस मामले में यूपी सरकार ने LDA के 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। बिल्डिंग को अनुमति देने वाले 16 अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिल्डिंग में फायर सेफ्टी व्यवस्था नहीं थी

इमरजेंसी में बाहर निकलने के लिए अलग रास्ता नहीं था। हादसे के वक्त छत का दरवाजा बंद था, इसलिए लोग बाहर न निकल पाए और दम घुटने से जान चली गई।जिस बिल्डिंग में यह आग लगी थी, वह अवैध और इसे साल 2016 में गिराने का आदेश भी जारी हुआ था। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

बिल्डिंग मालिक को जारी किया नोटिस

इस मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर दिया है और 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। इसके बाद बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *