अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

खलचियां इलाके में हुई गैंगस्टरों के साथ पुलिस की मुठभेड़

दोनों से एक गाड़ी और 2 पिस्तौल भी बरामद किए

अमृतसर, अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दोनों से एक गाड़ी और 2 पिस्तौल भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टरों के साथ पुलिस की यह मुठभेड़ खलचियां इलाके में हुई है।

गुप्त जानकारी मिलने पर की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गैंगस्टरों के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करके गैंगस्टरों को पकड़ने की कोशिश की। पर गैंगस्टरों ने पुलिस को देखकर उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की।

आपराधिक गतिविधियों में थे शामिल

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *