नेता राजीव टंडन ने नहीं दी शिकायत, पुलिस ने खुद लिया एक्शन
आरोपी तरनजोत और 2 आरोपियों की तलाश
लुधियाना में शिवसेना चेयरमैन राजीव टंडन पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ यह FIR दर्ज की है। हालांकि राजीव टंडन की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने ही खुद कार्रवाई करते हुए यह एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दानिश कपूर के रूप में हुई है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जबकि मुख्य आरोपी तरनजोत और 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इन्होंने हमला कर राजीव टंडन की पायलट गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था और पुलिसकर्मियों को धमकी दी थी। हिंदू नेता राजीव टंडन पर हुए हमले के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च करने का फैसला किया है। रोष मार्च राजीव टंडन के दफ्तर चौड़ी सड़क से सीपी दफ्तर तक निकाला गया।


