पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों पर गंभीर आरोप, मारपीट व बंधक बनाने के मामले में FIR दर्ज

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

मोहाली के मटौर थाने में केस दर्ज, म्यूजिक कंपनी संचालक ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप

पंजाब, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित गायक दिलप्रीत ढिल्लों एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ मोहाली के मटौर थाना में मारपीट, जबरन बंधक बनाने, हथियार दिखाकर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता रेअमंत मरवाहा, जो मेलोडी हाउस म्यूजिक कंपनी के संचालक हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि टी-सीरीज के साथ म्यूजिक डील नहीं होने के बाद दिलप्रीत ढिल्लों उनसे रंजिश रखने लगे। इसी रंजिश के चलते उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की, जबरन बंधक बनाया और पिस्टल दिखाकर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहाली के मटौर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दिलप्रीत ढिल्लों पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें ‘गुंडे’ गाने से व्यापक पहचान मिली थी। इसके बाद उनके ‘जट्ट ते जवानी’, ‘डोंट टेल मी’, ‘सिरा’ और ‘किल्ला’ जैसे कई गीत सुपरहिट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *