श्रद्धालुओं से भरी एक टैंपो ट्रैवलर टिप्पर से टकराने से हादसा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी ट्रैवलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
सभी श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे
हादसे के बाद लोगों व पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
पंजाब डेस्क
पंजाब में अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें श्रद्धालुओं से भरी एक टैंपो ट्रैवलर टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 14 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए और उन्हें ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कच्चे रास्ते पर उतर रहा था टिप्पर
बताया जा रहा है कि बटाला के उधोवाल अड्डे के पास आगे चल रहा एक टिप्पर अचानक पक्की सड़क छोड़कर कच्चे रास्ते की तरफ उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टैंपो ट्रैवलर टिप्पर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
अमृतसर के अस्पताल किया रेफर
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु मानसा रहने हैं और वे सभी मां वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। सभी घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया।


