2027 में पंजाब में भी भाजपा की बनेगी डबल इंजन सरकार: परमिंदर बराड़

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

भाजपा जालंधर शहरी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति

जिला प्रभारी सूरज भारद्वाज, सह- प्रभारी हरजीत संधू ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में जालंधर भाजपा की एहम भूमिका होगीः अशोक हिक्की

 

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, एस.आई.आर, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क गतिविधियों तथा विभिन्न मोर्चों के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा के बाद रणनीति तैयार की गई।

बैठक में जोनल इंचार्ज परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वही बराड़ ने कहा 2027 मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार का रिपोर्ट कार्ड कंपैरिजन पंजाब मे भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।

प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सूरज भारद्वाज ने संगठन के विस्तार, कार्यकर्ता संपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जिला सह-प्रभारी हरजीत सिंह संधू ने मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जालंधर शहरी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में जालंधर भाजपा की एहम भूमिका होगी।


बैठक में मुख्य रूप से भाजपा पंजाब के जोनल इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़, भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, जिला सह-प्रभारी एवं प्रदेश सचिव हरजीत सिंह संधू, भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, कर्मजीत कौर चौधरी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू रमेश शर्मा पार्षद राजीव ढींगरा, अमित सिंह संधा, भगवंत प्रभाकर,कंवर सरताज,रविंदर सोई,दीवान अमित अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, सोनी भंडारी, दर्शन लाल भगत, भूपेंद्र कुमार, देविंदर कालिया एवं देविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया, गौरव महेश्वरी, अटवाल, अनुप शर्मा, मीनू शर्मा, शालू कुमारी, योगेश मल्होत्रा एवं गोपाल कृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा, आशीष सहगल, चंदन रखेजा, क्षितिज ढल, प्रदीप कपानिया, संदीप कुमार, ऋषि बहल, मनीष बल, प्रदीप खुल्लर, अजय ठाकुर एवं सोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *