जूनियर उप प्रधान पद पर एडवोकेट छाबड़ा की चुनाव में एंट्री चौंकाने वाली
दूसरे दिन भी कोई नोमिनेशन नहीं, 30 को होंगे क्लब चुनाव
जालंधर,जिमखाना क्लब चुनाव 2026 में प्रोग्रेसिव ग्रुप ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। क्लब में चुनाव अब रोचक होगा। क्लब सचिव के पद पर प्रो. विपन झांजी को उतारा गया है, जबकि कई सालों से क्लब चुनाव से दूरी बनाए रखने वाले एडवोकेट दलजीत छाबड़ा ने फिर एंट्री की है। उन्हें जूनियर उप प्रधान पद का दावेदार बनाया गया है। इनके अलावा अनु माटा संयुक्त सचिव और मेजर गुरप्रीत सिंह कोछड़ को कोषाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार बनाया गया है।
7 एग्जीक्यूटिव कार्यकारिणी उम्मीदवार घोषित
इनके अलावा एग्जीक्यूटिव कार्यकारिणी उम्मीदवार के तौर पर शालीन जोशी, निशा बजाज, गगन उप्पल, तरनजीत सिंह, कैप्टन रमन सिंह, जसमीत छाबड़ा और मनिंदर सिंह बेदी होंगे। प्रोग्रेसिव ग्रुप की तरफ से पूरे 10 एग्जीक्यूटिव मेंबर नहीं उतारे गए हैं।
दूसरे दिन नहीं हुई कोई नोमिनेशन
30 अगस्त को होने वाले जिमखाना क्लब चुनाव के लिए नोमिनेशन जारी है। दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने नोमिनेशन नहीं की है। ग्रुपों की तरफ से एक साथ नोमिनेशन की जाएगी। किसी ग्रुप के साथ नहीं चलने वाले उम्मीदवारों ने भी अभी नोमिनेशन नहीं की है। जिससे यह साफ हो रहा है कि सीधा मुकाबला दोनों ग्रुपों के बीच ही होने जा रहा है।


