DBA ELECTION-2026: वकीलों के चुनाव शुरू, नामांकन कल से

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

पहली बार चुने जाएंगे 10 एग्जीक्यूविट, महिला वकीलों के लिए 3 सीटें आरक्षित

जालंधर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव शुरू हो चुके हैं। 11 तरीख को होने वाली वोटिंग के लिए कल यानी 2 सितंबर से नामांकन शुरू हो रहा है। सात प्रमुख पदों के अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के पद पर मुकाबला होना है।

सभी उम्मीदवार 2 और 3 सितंबर तक दोपहर 12 से 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन पेपर सुपरिंटेंडेंट के दफ्तर से सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लिए जा सकेंगे।

5 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पेपरों की जांच होगी और इसी दिन नामांकन पेपर दोपहर 2 से 3 बजे तक वापिस लिए जा सकेंगे।

डीबीए चुनाव के लिए वोटिंग 11 सितंबर को होनी है। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक 3373 वोटर्स मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

महिलाओं के लिए तीन सीटें की आरक्षित

चुनाव में महिलाओं को खास तौर पर शामूलियत देने के लिए बड़ा परिवर्तन किया गया है। न केवल एग्जीक्यूटिव मेंबर्स की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 की गई है, बल्कि 3 महिला वकीलों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अगर पहले 10 में कोई भी महिला नहीं जीतती है तब भी कम वोट लेने वाली तीन महिलाओं को शामिल किया ही जाएगा। अगर पहले 10 में 3 से ज्यादा महिलाएं जीततीं हैं तो सभी एग्जीक्यूटिव मेंबर्स ही मानी जाएंगी।

इनमें है मुकाबला

प्रेजीडेंट पद
रतन दुआ
तरसेम सिंह टांक

सेक्रेटरी
राकेश धीर
अमरिंदर सिंह थिंद

सीनियर वाइस प्रधान
कुणाल गोयल
सन्नी कुमार

जूनियर वाइस प्रधान
प्रदीप कुमार शर्मा
रोबिन सेठी
हरमनप्रीत सिंह जोहल

वाइस प्रधान (वूमैन आरक्षित)
छाया खुल्लर
सुदेश कुमारी

ज्वाइंट सेक्रेटरी
धीरज भगत
कृष्ण कुमार शर्मा

असिस्टेंट सेक्रेटरी (वूमैन)
रबीना सेठी
मधु बाला शर्मा

एग्जीक्यूटिव मेंबर्स
एरिक कुमार
मोहित सेपला
रोहन कांत
अपूर्वा बख्शी
तेजिंदर सिंह
बलविंदर कौर
नवनीत कौर
मानवी उप्पल
रोहित मसीह
अश्वनी दादरा
अनु सोढी
—-

ये देनी होगी नामांकन फीस

प्रधान पद – 15000 रुपए
सीनियर उप प्रधान – 10000
सेक्रेटरी – 10000
उप प्रधान (वूमैन) – 10000
जूनियर वाइस प्रेजीडेंट – 4000
ज्वाइंट सेक्रेटरी – 4000
असिस्टेंट सेक्रेटरी (वूमैन) – 4000
एग्जीक्यूटिव मेंबर्स (मैन और वूमैन) – 2000

एडवोकेट-कम-रिटर्निंग अफसर्स

बलविंदर जीत सिंह लक्की, संजीव बांसल, सतनाम सिंह हुंदल, राजीव कोहली, तेजिंदर धालीवाल, ओपी कंगनीवाल, मधु रचना और गुरबचन सिंह गगनेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *