जब लोगों ने सवाल किया तो बोला उसने सिर्फ “आधा पैग” ही पीया है
बस स्टैंड की पार्किंग एरिया में फुटपाथ पर बैठ बस का किया इंतजार
गलती मानने के बजाय बस लेट कहकर गाली-गलौज करने लगा ASI
उसकी पहचान PAP ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हरपिंदर सिंह के रूप में हुई
जालंधर
जालंधर के बस स्टैंड पर देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शराब के नशे में धुत एक ASI की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में ASI लड़खड़ाते हुए चलते और फिर जमीन पर गिरते नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब लोगों ने ASI से नशे में होने को लेकर सवाल किया तो बोला उसने सिर्फ “आधा पैग” ही पीया है। नशे की हालत में ASI 20 मिनट तक बस स्टैंड की पार्किंग एरिया में फुटपाथ पर बैठकर बस का इंतजार करता रहा।
बस लेट कहकर करने लगा गाली-गलौज
इस दौरान किसी ने उसे बताया कि बस नहीं आएगी, लेकिन अपनी गलती मानने के बजाय ASI बस के लेट होने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कपूरथला जाने के लिए पहुंचा बस स्टैंड
मिली जानकारी के अनुसार, नशे में धुत ASI की पहचान पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कपूरथला जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा था, लेकिन अधिक शराब पीने के कारण वहीं पार्किंग एरिया में फुटपाथ पर बैठ गए और कुछ देर बाद कुछ देर बाद वहीं लेट गया।

