कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, टोरंटो में वारदात के बाद आरोपी फरार

आज की ताजा खबर
Spread the love

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

टोरंटो पुलिस मामले की जांच कर रही है

हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया

घटना पर शोक और आक्रोश का माहौल

इंटरनेशनल डेस्क

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां टोरंटो शहर में एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान शिवांक अवस्थी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मामले की जांच कर रही टोरंटो पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, शिवांक अवस्थी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टोरंटो पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। भारतीय समुदाय में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *