मीटिंग में 50 करोड़ रुपए के विकास कामों को मंजूरी
जालंधर। नगर निगम की वित्त एवं ठेका कमेटी (F&CC) की मीटिंग में सबसे बड़ा विज्ञापन टेंडर पास कर दिया गया है। जिससे नगर निगम को करीब 17 करोड़ रुपए की आमदनी होगी। जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। मेयर वनीत धीर की अगवाई में हुई मीटिंग में कुल 50 करोड़ रुपए के विकास कामों को मंजूरी दी गई है।
F&CC सदस्य पार्षद कविता सेठ ने कहा है कि जिस तरह से करोड़ों रुपए के विकास कामों को मंजूरी दी जा रही है, उससे शहर में विकास कार्य तेजी से होंगे और शहर का कायाकल्प होगा।
उन्होंने कहा कि वह मेयर वनीत धीर के नेतृत्व में शहर के विकास कार्य के प्रति वचनबद्ध हैं और F&CC के माध्यम से वह हमेशा शहर के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी देने में सहयोग करती रहेगी।
कविता सेठ ने कहा कि जितना ख्याल वह अपने वार्ड का रखती हैं F&CC की मेंबर होने के नाते वह शहर के प्रति भी वही सोच के साथ काम करती हैं। उन्होंने कहा कि मेयर वनीत धीर के नेतृत्व में सभी पार्षद एकजुट होकर शहर का विकास कार्य कर रहे हैं।

