प्रदेश सरकार ने जो स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है उसमें सिर्फ 4 मौतों का जिक्र
NHRC ने 2 हफ्तों के अंदर रिपोर्ट मांगी, वहीं 201 लोग समेत 16 बच्चे भर्ती
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट से हुई इसकी पुष्टि
भागीरथपुरा के पानी में सीवरेज मिलने से हालात बिगड़े : कैलाश विजयवर्गीय
मेडिकल कॉलेज में कल्चर टेस्ट भी, डिटेल्ड रिपोर्ट का इंतजार : शिवम वर्मा
इंदौर :
इंदौर में गंदे पानी से मौत में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि हाईकोर्ट में सरकार ने जो स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है उसमें बताया है कि इससे सिर्फ 4 मौतें ही हुई हैं। वहीं अब इस मामले में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन ने मामले में संज्ञान लिया है और 2 हफ्तों के अंदर रिपोर्ट मांगी है। वहीं दूषित पानी के कारण 201 लोग समेत 16 बच्चे भर्ती हैं। सभी 15 लोगों की जान दूषित पानी के कारण हुई है, इसकी पुष्टि महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट से हो गई।
मंत्री ने भी माना दूषित पानी के कारण बिगड़े हालात
वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि डिटेल्ड रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल कॉलेज में कल्चर टेस्ट भी किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा। वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी माना कि भागीरथपुरा के पेयजल में सीवरेज का पानी मिलने से हालात बिगड़े हैं। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि चौकी के पास जो लीकेज वाली जगह है, वहीं इसकी सबसे प्रमुख आशंका है।


