New Year के दूसरे दिन जालंधर के प्रताप बाग में शराब के ठेके में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे ठेके को अपनी चपेट में ले लिया

देर रात करीब 3:30 बजे लगी आग के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया

वहीं, आग पर काबू पा लिया गया है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है

आग की तेज लपटें व धुएं का गुबार देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी

ठेके में पूरा शराब स्टॉक, फर्नीचर, फ्रिज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख

जालंधर

जालंधर के प्रताप बाग इलाके में स्थित एक शराब के ठेके में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। यह घटना देर रात करीब 3:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे ठेके को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

लाखों का सामान जलकर हुआ राख

स्थानीय लोगों ने ठेके से धुआं उठता देखा, जिसके तुरंत बाद आग की लपटें भड़क उठीं। रात का समय होने के कारण इलाके में आवाजाही कम थी, लेकिन आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड़ की चार गाड़ियां पहुंचीं

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ठेके में शराब और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बार-बार भड़क रही थी, जिससे आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक से डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

इस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग की वजह से ठेके में रखा पूरा शराब स्टॉक, फर्नीचर, फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे ठेके के मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *