बिक्रम सिंह मजीठिया गिरफ्तारी मामला : सेवादार दविंदर वेरका गिरफ्तार, दो दिन का मिला पुलिस रिमांड

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अमृतसर स्थित रिहायश पर लंबे समय से सेवादार किया अरेस्ट

अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है

वेरका पर विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप

मजीठिया को उनके अमृतसर स्थित आवास से गिरफ्तार किया

मजीठिया के पूर्व पीए सहित कुल छह लोगों को आरोपी बनाया

पंजाब डेस्क

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद मामले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने मजीठिया की अमृतसर स्थित रिहायश पर लंबे समय से सेवादार के रूप में कार्यरत दविंदर वेरका को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियों से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

विजिलेंस ब्यूरो के काम में बाधा डालने का आरोप

पुलिस के अनुसार, दविंदर वेरका पर मजीठिया की गिरफ्तारी के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप है। इसी सिलसिले में दर्ज केस में नाम सामने आने के बाद उसे काबू कर पूछताछ शुरू की गई है। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दविंदर वेरका के रूप में हुई है।

25 जून को अमृतसर स्थित आवास से हुए गिरफ्तार

गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून 2025 को बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके अमृतसर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। यह मामला वर्ष 2021 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान दर्ज किया गया था, जिसमें मजीठिया के पूर्व पीए सहित कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *