हिमाचल में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी प्राइवेट बस, 8 लोगों की मौ’त

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है

सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया

बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे

पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर भेज दी गईं

नेशनल डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिमला से कुपवी जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे

जानकारी के अनुसार, बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना दोपहर बाद करीब 2:45 बजे कुपवी से लगभग 28 किलोमीटर पहले हुई। घटना की सूचना मिलते ही लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

टीमें भी घटनास्थल पर भेज दी गईं

पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर भेज दी गई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से निजी वाहनों के जरिए हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *