सुरक्षाकर्मियों के साथ सरकारी गाड़ी भी मुहैया करवा दी है
जालंधर सैंट्रल हलके की राजनीति में खलबली मच गई है
रमन अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है
सोमवार से रमन पहले की तरह दफ्तर बैठना शुरू कर देंगे
जालंधर।
जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी फिर से बहाल कर दी है। शुक्रवार को विशेष सत्र में भी रमन अरोड़ा शामिल हुए। रमन अरोड़ा को सरकार ने सुरक्षाकर्मियों के साथ सरकारी गाड़ी भी मुहैया करवा दी है। जिससे जालंधर सैंट्रल हलके की राजनीति में खलबली मच गई है। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
सोमवार से बैठना शुरू कर देंगे रमन अरोड़ा
जानकारी के मुताबिक जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की सभी सुविधाएं बहाल हो गई है। उसमें सिक्योरिटी, गाड़ी प्रमुख है। विशेष सत्र में आज रमन अरोड़ा शामिल हुए। विधानसभा की तस्वीरें भी रमन अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है। बताया जा रहा है कि सोमवार से रमन अरोड़ा पहले की तरह दफ्तर में बैठना शुरू कर देंगे।


