31 को बंद रहेंगे स्कूल और कालेज, डीसी ने दिए आदेश

प्रशासन
Spread the love

जालंधर, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 31 जनवरी 2026 को जिला जालंधर में निकाली जा रही विशाल शोभायात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूरे दिन की छुट्टी घोषित की है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आदेश दिया है कि जिला जालंधर की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों व कॉलेजों को बंद रखा जाए। ताकि लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखा जा सके।

डिप्टी कमिश्नर की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार यह छुट्टी 31 जनवरी 2026 को लागू रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय शोभायात्रा के दौरान संभावित भीड़, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना से बचा जा सके। हर वर्ष श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होते हैं, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहता है।

हालांकि प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि जिन स्कूलों या कॉलेजों में उक्त तिथि को बोर्ड या यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं निर्धारित हैं, उन संबंधित कक्षाओं पर इस अवकाश के आदेश लागू नहीं होंगे। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने शिक्षा विभाग, स्कूल प्रबंधन और कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस संबंध में समय रहते सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *