मुख्यमंत्री के नाम माँग पत्र सौंपते प्रधान जसबीर सिंह बग्गा व अन्य।

मुबारकपुर रजिस्ट्री कांड : CM मान तक पहुंची 110 अवैध रजिस्ट्रियों के मामले की शिकायत, उच्च स्तरीय जांच की मांग

पंजाब प्रशासन
Spread the love

यूथ क्लब के प्रधान ने शिकायत कर लगाए रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के आरोप

पंजाब के जिला जालंधर की मुबाकरपुर कॉलोनी में कथित अवैध रजिस्ट्रियों, रिश्वतखोरी और सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस संबंध में शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जसवीर सिंह बग्गा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2021 में ही क्लब की टीम ने मुबाकरपुर कॉलोनी में बड़े स्तर पर हो रही अवैध रजिस्ट्रियों और रिश्वतखोरी का मुद्दा उजागर किया था। उस समय डिप्टी कमिश्नर जालंधर और विजिलेंस विभाग को भी लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

एक ही नंबरदार की गवाही ने संदिग्ध बनाया मामला

आरोप है कि कार्रवाई न होने से भ्रष्ट तत्वों के हौसले बढ़े और रिश्वत का खेल जारी रहा। अब सरकार के हस्तक्षेप के बाद कुछ कार्रवाई शुरू होने की बात कही जा रही है, जिसे शिकायतकर्ताओं ने सराहनीय बताया है। हालांकि, शिकायत में दावा किया गया है कि कई अवैध रजिस्ट्रियों में एक ही नंबरदार की ओर से गवाही दी गई, जो पूरे मामले में उसकी संदिग्ध भूमिका की ओर इशारा करता है। इसे एक सुनियोजित साजिश और बड़े नेटवर्क से जुड़ा घोटाला बताया गया है।

सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि दोषी सब-रजिस्ट्रार, संबंधित अधिकारियों, नंबरदारों और अन्य शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लग सके। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी स्तर पर दोषियों को बचाने की कोशिश हुई तो क्लब की टीम सबूतों सहित मामला उच्च कार्यालयों और मीडिया के सामने रखेगी। यूथ क्लब ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस गंभीर मामले पर तुरंत ध्यान देकर निष्पक्ष जांच के जरिए न्याय सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर हरजिंदर सिंह, जसवंत सिंह, गुरबख्श सिंह, हरप्रीत सिंह और ईश्वर चंद्र बिरला मौजूद थे।

दो आरसीओं परलगे थे आरोप

सूत्रों के अनुसार बता दें कि तलबी के दौरान आरसी मनीष शर्मा और आरसी जितेंद्र कुमार को सब रजिस्ट्रार दफ्तर ने सब रजिस्ट्रार दफ्तर एक की ओर से साल 2021 की चिट्ठी के संबंध में जवाब-सवाल किए। दोनों आरसी से चिट्ठी के डिस्पैच और रजिस्टर इंद्राज से जुड़ी जानकारी मांगी गई है हालांकि इस संबंध में दोनों आरसी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने जवाब प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

पांच साल पहले जेडीए ने लगाई थी रोक

इस इलाके में जालंधर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने 27 अगस्त 2021 को पत्र जारी कर तहसीलदार और सब-रजिस्ट्रार-1 को मुबारकपुर कृष्णा नगर एन्क्लेव में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद पांच साल तक रजिस्ट्रियां होती रहीं।

चंडीगढ़ तलब किया जा चुका है रिकॉर्ड

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आरसी इंद्र समेत शेखे गांव के पटवारी गुरप्रीत सिंह, कानूनगो अवनिंदर सिंह और तहसील-1 के मुलाजिम साल 2021 से अब तक उक्त चिट्ठी से लेकर रजिस्ट्रियां, जमाबंदी का सारा रिकॉर्ड लेकर चंडीगढ़ तबल हो चुके हैं। वहीं एमआर-1 कार्यालय की तरफ से बीते बुधवार को करीब 98 रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड सब्मिट किया गया था। उसमें कई रिकॉर्ड अधूरे थे।

क्लर्क से लेकर आरसी तक ऐसी पहुंची चिट्ठी

रजिस्ट्र में दर्ज एंटी के मुताबिक 1 सितंबर 2021 को तहसलीदार जालंधर-1 में पत्र एक महिला क्लर्क की तरफ से रिसीव किया गया था। वहां से पत्र तहसीलदार की तरफ से आरसी व दफ्तर कानूनगो को मार्क किया गया। यहां से पत्र कानूनगो अश्वनी कुमार और फिर फील्ड कानूनगो जालंधर-1 अजीत सिंह को 8 सितंबर 2021 को मिला। उनके पास से पटवारी विशाल कुमार को सर्कल सेखों भेजा, लेकिन पटवारी ने इसका कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया। पटवारी सर्कल सेखों से यह पत्र दोबारा फील्ड काननगो को 22 सितंबर को मिला। यहां से यह पत्र उस समय के दोनों आरसी सब-रजिस्ट्रार जालंधर-1 को भेजा गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *