कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनु वडिंग का निधन, रात को बेटी का मनाया जन्मदिन, तड़के बिगड़ी तबीयत

पॉलिटिक्स
Spread the love

दीप नगर कैंट स्थित रामबाग में दोपहर 1 बजे होगा संस्कार

जालंधर, पंजाब कांग्रेस के महासचिव, पूर्व पार्षद और रियर एस्टेट कारोबारी मनोज मंगोत्रा उर्फ मनु वडिंग का अचानक निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार रात 12 बजे उन्होंने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया।

इसके बाद तड़के चार बजे वह अचानक उठे। सीने में हल्की दर्द और घबराहट की शिकायत की। अपने बेटे से कहा कि वह उन्हें गर्म पानी करके दे दें। हालांकि परिवार के लोगों ने कहा कि वह अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से मना कर दिया। मनु ने कहा कि गर्म पानी पीकर वह ठीक हो जाएंगे।

कुछ ही पल में वह वहीं बैठ गए और वहीं पर उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आ गया। परिवार के लोगों को उन्हें अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिला। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे दीप नगर रामबाग श्मशानघाट में रखा गया है।

बता दें कि मनु वड़िंग बहुत ही फिटनेस फ्रीक थे। वह सुबह-शाम जिम जाते थे और अपनी सेहत व खाने पीने का पूरा ध्यान रखते थे। राजनीतिक कैरियर भी उनका काफी अच्छा रहा है। वह खुद और उनकी पत्नी परवीना भी पार्षद रह चुकी हैं। मनु को जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी माना जाता रहा है।

उनके निधन से राजनीतिक खेमों खास कर कांग्रेस पार्टी में शोक का माहौल है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन को न पूरा होने वाला घाटा बताया है। कांग्रेसी नेता सुबह से ही उनके घर पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *