श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलेंगे समागम, मुख्यमंत्री ने की रस्मी शुरुआत

आज की ताजा खबर धर्म
Spread the love

सीएम मान ने कहा- यूनिवर्सिटीज़ में साल भर करवाए जाएंगे संत सम्मेलन, कॉन्फ्रेंसें, कथा-कीर्तन

श्री गुरु रविदास महाराज ने दिया समूची मानवता की भलाई व बराबरता का संदेश दिया : सिसोदिया

खुरालगढ़। श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रगट करते हुए पंजाब सरकार ने गुरु साहिब के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले क्रमवार समागमों की रस्मी तौर पर शुरुआत की। इन क्रमवार समागमों के तहत 20 फरवरी, 2027 तक राज्य भर में धार्मिक, सांस्कृतिक और अकादमिक स्तर पर अलग-अलग प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन यादगार समागमों की शुरुआत करते हुए कहा कि साल भर संत सम्मेलन, कॉन्फ्रेंसें, कथा-कीर्तन और यूनिवर्सिटीज़ में सैमीनार करवाए जाएंगे। खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास यागार के विस्तार का कार्य और फरीदपुर में श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना समेत बुनियादी ढांचे के बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया।

फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी को समर्पित महान समागमों और प्रोजेक्टों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। संत समाज के सारे आदेश पूरी तरह लागू किए जाएंगे। साल भर चलने वाले प्रोग्राम ‘आप’ सरकार के शासन के अनुकूल होंगे जो शिक्षा सुधारों को प्राथमिकता देता है, 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज के साथ जनतक स्वास्थ्य संभाल का विस्तार करता है और लोक भलाई पर आधारित फैसले लेता है।

कोई कमी नहीं छोड़ेगी पंजाब सरकार

संगत में हाजिरी लगवाकर स्वयं को किस्मत वाला बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिया कि “सूबा सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी के आने वाले 650वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार ने हाल ही में नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत दिवस के पवित्र मौके को क्रमवार समागम करके श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।

GNDU में शोध के लिए चेयर स्थापित

श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को कायम रखने के लिए सूबा सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में खोज के लिए चेयर स्थापित की हैं। संत समाज के नेतृत्व में राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए समागम करवाएगी। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें गुरु जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए अपने जीवन में मौका मिला है।

समूची मानवता को बराबरी का संदेश

समानतावादी समाज की सृजना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी ने समूची मानवता की भलाई और समाज के सारे वर्गों की बराबरी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने ऐसे आदर्श समाज का संकल्प लिया, जहां किसी को भी किसी प्रकार का दुख न हो। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज की सृजना के लिए वचनबद्ध है।

महान आध्यात्मिक दूत और मसीहा थे

श्री गुरु रविदास जी का महान जीवन और शिक्षाएं मानवता को बराबरी वाला समाज सृजित करने के लिए प्रेरित करती हैं। वह समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के महान आध्यात्मिक दूत और मसीहा थे, जिन्होंने हमें जीवन जीने का सही रास्ता दिखाया। श्री गुरु रविदास जी का यह ‘प्रकाश पर्व’ एक ऐसे समाज की सृजना के लिए अपने आप को समर्पित करने का मौका है जहां प्रत्येक मनुष्य बिना किसी भेदभाव के साथ जीवन जी सके।

10 लाख तक नकदी रहित इलाज मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ सूबे भर में लागू की जा रही है। हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का नकदी रहित इलाज मिलेगा। इस से पहले एक परिवार 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता था, जिस को अब बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस योजना से लगभग 65 लाख परिवारों को लाभ होगा जिस का उदेश्य समाज के हर वर्ग की भलाई को यकीनी बनाना है।

करोड़ों की लागत से विश्वस्तरीय यादगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खुरालगढ़ में लगभग 148 करोड़ रुपये की लागत से एक विश्व स्तरीय यादगार बनाई है और यह राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह यादगार सैलानी सुविधाओं वाली इमारत, पार्किंग, मीनार-ए-बेगमपुरा, संगत हॉल, अति-आधुनिक ऑडिटोरियम और अन्य सुविधाओं से लैस है।

फरीदपुर और नौगजा में जमीन खरीदी

सूबा सरकार ने श्री गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से जालंधर के गांव फरीदपुर और नौगजा में 12 एकड़ जमीन खरीदी है। उन्होंने कल्पना की कि यह अति-आधुनिक केंद्र श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और दर्शन पर विशाल अध्ययन केंद्र के तौर पर उभरेगा। यह केंद्र श्री गुरु रविदास महाराज की बाणी के प्रचार के साथ-साथ शिक्षा और श्रद्धा के प्रकाश स्तंभ के तौर पर काम करेगा।

मानवता के लिए बराबरी का संदेश दिया

आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह खुरालगढ़ की इस पवित्र धरती पर आने का मौका मिलने पर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं, जहां श्री गुरु रविदास महाराज जी स्वंय आए थे। श्री गुरु रविदास महाराज जी ने समूची मानवता की भलाई और समाज के सारे वर्गों की बराबरी का संदेश दिया। पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी भी गुरु रविदास महाराज के मार्ग पर चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *