ब्यूरो. जालंधर के पॉश इलाके जेपी नगर में अग्रवाल होटल के पास एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात सामने आई है। दो बदमाश तेजधार हथियार दिखाकर घर में घुसे और महिला को धमकाकर बंधक बनाकर उसकी दो सोने की चूड़ियां लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विदेश में रहता है महिला का परिवार
जांच में पता चला है कि महिला के बच्चे विदेश में रहते हैं और देखभाल के लिए घर में केयरटेकर रखे गए हैं, लेकिन घटना के समय कोई भी मौजूद नहीं था। वारदात सुबह करीब 8:15 बजे हुई, जबकि सूचना दो घंटे बाद पुलिस को मिली। जांच अधिकारी जय इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस केयरटेकरों और किरायेदारों से पूछताछ कर रही है और जल्द केस दर्ज किया जाएगा।

